📢 काशी तमिळ संगमम् 5.0 (KTS 5.0)

ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी एवं चयन सूचना

दीन दयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सैदाबाद, प्रयागराज के समस्त स्नातक (UG) एवं स्नातकोत्तर (PG) विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित काशी तमिळ संगमम् 5.0 के अंतर्गत "तिरुक्कुऱळ् पयिल्वोम् (Learn Thirukkural)" ऑनलाइन मूल्यांकन आयोजित किया जा रहा है।

🏆 मेरिट के आधार पर महाविद्यालय से एक छात्र/छात्रा का चयन किया जाएगा। निर्धारित शोध-कार्य एवं प्रस्तुति पूर्ण करने पर चयनित प्रतिभागी को ₹10,000/- (DBT द्वारा) मानदेय प्रदान किया जाएगा।

परीक्षा विवरण
परीक्षा तिथि 18 नवंबर 2026 (बुधवार)
समय दोपहर 02:00 बजे
अवधि 30 मिनट
प्रश्न 50 बहुविकल्पीय (MCQ)
क्विज़ पोर्टल
अध्ययन सामग्री
महत्वपूर्ण निर्देश
  • प्रश्नोत्तरी 22 भारतीय भाषाओं एवं अंग्रेज़ी में उपलब्ध रहेगी।
  • सभी विद्यार्थी 18 नवंबर 2026 को दोपहर 01:50 बजे तक पोर्टल खोलकर इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ तैयार रहें।
  • Quiz Code परीक्षा प्रारम्भ होने के समय साझा किया जाएगा।
  • सभी विद्यार्थी परीक्षा से पूर्व अध्ययन सामग्री का अवश्य अध्ययन करें।
संपर्क सूत्र

संस्थागत समन्वयक

डॉ. संतोष कुमार सिंह
📱 9415690511

संकाय मार्गदर्शक (Guide)

डॉ. अजय यादव
📱 9453010670