📢 Latest News & Notices

समर्थ पोर्टल पंजीकरण (सत्र 2026–27)

📢 महत्वपूर्ण सूचना

समर्थ पोर्टल पंजीकरण एवं विश्वविद्यालय वेब रजिस्ट्रेशन (सत्र 2026–27)

यह सूचना केवल सत्र 2026–27 में नवप्रवेशित प्रथम सेमेस्टर (UG एवं PG) के विद्यार्थियों हेतु है।

जिन विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है, Admission Form प्रवेश समिति के पास जमा कर दिया है तथा ABC ID भी बनवा लिया है, वे विश्वविद्यालय के Samarth Portal पर अपना Registration Form अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।

यदि किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन पंजीकरण में कठिनाई हो, तो वह अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी एवं सभी मूल दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय की संबंधित समिति से संपर्क कर अपना पंजीकरण पूर्ण करा सकता है।

पंजीकरण पूर्ण होने के उपरांत Registration Form का प्रिंटआउट 10 अगस्त 2026 से पूर्व प्रवेश समिति में जमा करना अनिवार्य होगा।

साथ लाना अनिवार्य है :
  • सभी मूल शैक्षिक दस्तावेज
  • प्रवेश शुल्क जमा करने की रसीद
  • ABC ID
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन हेतु)
  • पंजीकृत ई-मेल आईडी
  • समर्थ पोर्टल पंजीकरण शुल्क ₹50/- (विश्वविद्यालय शुल्क)
महत्वपूर्ण :

विश्वविद्यालय द्वारा समर्थ पोर्टल पर वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अतः सभी विद्यार्थी अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण करें एवं Registration Form का प्रिंटआउट प्रवेश समिति में अवश्य जमा करें।

समर्थ पोर्टल पंजीकरण समिति (सत्र 2026–27)

कक्षा समिति सदस्य
B.A. प्रथम सेमेस्टर • डॉ. संतोष सिंह
• डॉ. राजेंद्र प्रसाद
• डॉ. अखिल प्रताप सिंह
B.Sc. एवं B.Com. प्रथम सेमेस्टर • डॉ. स्वाति चौरसिया
• डॉ. गरिमा
• डॉ. संतोष कुमार सिंह
स्नातकोत्तर (PG) प्रथम सेमेस्टर • संबंधित विभागाध्यक्ष
• डॉ. नीरज सिंह
• डॉ. शिवधर
• श्री संजीव सिंह

उक्त समिति के सदस्य विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित विद्यार्थियों का समर्थ पोर्टल पंजीकरण एवं विश्वविद्यालय वेब रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।

```
×

Hello!

Click one of our contacts below to chat on WhatsApp

×