







Welcome to DDUGDC Saidabad
Welcome to DDUGDC Saidabad
About the College
The DDU Government PG College, Saidabad was established in 1999 by the Government of Uttar Pradesh as one of the pioneering institutions of higher education in the region. The college was founded with the vision of providing access to quality higher education to students belonging to rural and underdeveloped areas. It aims to deliver high-quality education at the students’ doorstep at a minimal economic cost through the optimal utilization of available resources.
The college follows a co-educational system and strives not only to impart academic knowledge but also to inculcate moral values and a sense of responsibility among students. The institution is committed to nurturing responsible citizens who can contribute positively to society.
The college is affiliated with Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) University, Prayagraj (formerly Allahabad State University). It attracts students for higher education due to its friendly academic environment, wide range of subject choices, and the close and supportive relationship between teachers and students.
The institution also promotes academic excellence through research supervision by experienced faculty members and maintains a strong tradition of quality education. At present, the college offers academic programs under the faculties of Arts, Science, and Commerce.
Principal's Message
Latest News & Announcements
-
राजकीय महाविद्यालय, सैदाबाद, प्रयागराज में आविष्कार फाउंडेशन, NATS (राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना) एवं IIC (संस्थान नवाचार परिषद्) के संयुक्त तत्वावधान में “युवा उद्यमिता कार्यक्रम–2026” का सफल आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार एवं स्वरोजगार की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में आविष्कार फाउंडेशन की ओर से विश्वनाथ शुक्ला एवं अधिराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बिजनेस आइडिया, स्टार्ट-अप की संभावनाओं और उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें नए व्यावसायिक विचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए उद्यमिता आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचारपूर्ण सोच के साथ आगे बढ़ने और ऐसे कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन NATS प्रभारी डॉ. अजय यादव द्वारा किया गया तथा अंत में IIC प्रभारी प्रो. स्वाति चौरसिया ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। -
प्रयागराज, दिनांक 17 मार्च 2026
डीडीयू गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सैदाबाद, प्रयागराज में आज “प्राध्यापक-अभिभावक बैठक” का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में अभिभावकों एवं प्राध्यापकों के मध्य सार्थक एवं प्रभावी परिचर्चा हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं समग्र प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर अभिभावकों ने अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। साथ ही, कुछ छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्राध्यापकों का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. अजय यादव, डॉ. माला श्रीवास्तव, डॉ. रेखा एवं डॉ. संतोष सिंह ने अपने-अपने विचार एवं अनुभव व्यक्त किए तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त प्राध्यापकों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजकों द्वारा सभी सहकर्मी प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, सूक्ष्म जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था हेतु डॉ. प्रभात जी को विशेष रूप से बधाई दी गई।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी उपस्थित अभिभावकों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय पहल बताया। -
प्रयागराज। राजकीय महाविद्यालय, सैदाबाद, प्रयागराज में दिनांक 20 मार्च 2026 को “डिजिटल युग में सशक्त युवा” विषय पर एक दिवसीय डिजिटल जागरूकता वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आधुनिक तकनीक के प्रभावी एवं सुरक्षित उपयोग के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० आशीष जोशी के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल साक्षरता प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक हो गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक एवं रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि डिजिटल माध्यम शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों के द्वार भी खोलता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ० संतोष कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक (वनस्पति विज्ञान) ने डिजिटल जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म, ई-लर्निंग संसाधनों, डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, फेक न्यूज की पहचान तथा ऑनलाइन जानकारी की सत्यता की जांच करने के प्रभावी तरीकों से भी अवगत कराया।
वर्कशॉप के दौरान छात्र-छात्राओं को डिजिटल उपकरणों के व्यावहारिक उपयोग एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई, जिससे वे डिजिटल युग में सुरक्षित एवं सशक्त बन सकें।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—प्रो. स्वाति चौरसिया, डॉ. मारुति शरण ओझा, डॉ. अजय यादव, डॉ. प्रभात कुमार ओझा, डॉ. यशवंत यादव, डॉ. रविशंकर वाचस्पति गौतम, डॉ. अवधेश कुमार यादव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. प्रत्यंचा पांडेय, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सहित कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। -
सूचना
महाविद्यालय के द्वितीय सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा अपनी ABC ID/APAAR ID को मैप करें।
समर्थ पोर्टल – स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन लिंक:
https://prsuniv.samarth.edu.in/index.php/studentlogin/registration/register
लॉग-इन लिंक:
https://prsuniv.samarth.edu.in/index.php/site/login
निर्धारित समय-सीमा (दिनांक: 16/02/2026) के भीतर पंजीकरण न करने की स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए संबंधित छात्र-छात्रा स्वयं उत्तरदायी होंगे।
निर्धारित समय में यह प्रक्रिया पूर्ण न होने की स्थिति में विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।
उपरोक्त सूचना के साथ संलग्न सूची में उन छात्र-छात्राओं के नाम अंकित हैं, जिनकी ABC ID/APAAR ID अभी तक समर्थ पोर्टल पर लिंक नहीं हो पाई है। -
📢 सूचना
🏆 24th वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025–26
महाविद्यालय के समस्त छात्र–छात्राओं को सूचित किया जाता है कि महाविद्यालय में आयोजित होने वाला वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2025–26 दिनांक 18/02/2026 को प्रातः 9:30 बजे महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उक्त समारोह हेतु पंजीकरण प्रारम्भ हो चुका है।
अतः सभी इच्छुक छात्र–छात्राओं से अनुरोध है कि वे 17/02/2026 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें तथा 17/02/2026 को क्रीड़ा प्रांगण में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ।
कृपया ध्यान दें कि प्रतियोगिता के दिन 18/02/2026 को किसी भी छात्र–छात्रा को सीधे (डायरेक्ट) प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं नियम Registration Form में उपलब्ध हैं।
🔗 पंजीकरण लिंक:
https://ddugdcsaidabad.ac.in/index.php/sports-activities/
आज्ञा से
क्रीड़ा प्रभारी